नवरात्रि में पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को सफेद रंग के कपड़े बेहद पसंद है। इसलिए इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाता है। मां ब्रह्मचारिणी को लाल रंग अति प्रिय है। अतः इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है। मां चंद्रघंटा को रॉयल ब्लू रंग बेहद पसंद है। इस दिन रॉयल ब्लू रंग के कपड़े पहनना अति शुभ माना जाता है।

नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा का पूजन किया जाता है। और मान्यता ऐसी है कि मां कुष्मांडा को पीला रंग प्रिय है इसीलिए इस दिन पीले रंग पहनना चाहिए।

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता का पूजन होता है और उन्हे  हरा रंग बेहद प्रिय है। इसीलिए पांचवे दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

नवरात्र के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी को भूरा रंग बेहद पसंद है और इस दिन भूरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि का पूजन बड़े धूमधाम के साथ किया जाता है। सातवें दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

नवरात्र का आठवां दिन महागौरी को समर्पित है और इस दिन उनका पूजन धूमधाम से किया जाता है । आठवे दिन पीकॉक ग्रीन रंग के कपड़े पहनने से आशीर्वाद प्राप्त होता है।

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और उन्हें गुलाबी रंग बेहद प्रिय है। इस रंग के कपड़े पहनने से मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद प्राप्त होता है।