अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त करने के लिए सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज व्रत रखती है।
इस दिन महिलाएं पूरे दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं।
शाम के समय महिलाएं सिंगार करके भगवान शिव ,माता पार्वती ,भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करती है।
ऐसी मान्यता है कि हरतालिका तीज व्रत रखने और पूजा करने से घर में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इस पूजा के दिन महिलाएं पूजा के बाद रात्रि का जागरण करते हुए मंत्रों और कथा का पाठ भी करती हैं।
यह पूजा विशेष रूप से पति के लंबी आयु और सौभाग्य के लिए रखी जाती है।
इस पूजा में मां पार्वती को सुहाग की सभी चीजें जैसे बिंदी, सिंदूर ,बिछिया ,चूड़ी, कंघी, कुमकुम ओढनी ,महावर और मेहंदी अर्पित की जाती है|।
कुल मिला जुलाकर के यह पूजा घर में सुख समृद्धि शांति तथा कीर्ति प्रदान करने वाली होती है।