आज हम HEAT अर्थात ऊष्मा पाठ के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करेगे |
Table of Contents
🔆 बहुपर्यायी प्रश्न
1)….. का उपयोग जल के असंगत व्यवहार के अध्ययन के लिए किया जाता है।
a)होप के उपकरण ✔️
b)थरमस फ्लास्क
c)जूल के उपकरण
d)कैलरी मापी
2)पानी का तापमान….. 0 डिग्री सेल्सियस की अपेक्षा कम होने पर उसके आकार में वृद्धि होती है।
a)5
b)4 ✔️
c)10
d)100
3)…… तापमान पर पानी का घनत्व महत्तम होता है
a)4 ✔️
b)10
c)20
d)11
4)बर्फ के पिघलने की विशिष्ट गुप्त ऊष्मा….. Cal/gm होती है।
a)900
b)50
c)40
d)80 ✔️
5)हवा में उपस्थित पानी के वाष्प की मात्रा का मापन जिस राशि द्वारा किया जाता है उसे ……कहते हैं।
a)आर्द्रता
b)सापेक्ष आर्द्रता
c)निरपेक्ष आर्द्रता ✔️
d)ओसांक
🔆 असंगत शब्द पहचानो
a)तापमान, संवहन ,संचलन ,विकिरण
👉 तापमान,
b)जूल, अर्ग, कैलरी, तापमान,
👉 तापमान
🔆 दिए गए कथन सत्य है या असत्य
a)ओसांक पर सापेक्ष आर्द्रता 100% होती है।
👉सत्य
b)1 किलो कैलोरी =4.18 जूल
👉सत्य
c)जब सापेक्ष आर्द्रता 60% से अधिक होती है तो हवा गर्म होती है
👉असत्य
d)जिस स्थिर तापमान पर बर्फ का पानी में रूपांतरण होता है उस स्थित तापमान को बर्फ का क्वथनांक कहते है।
👉असत्य
e)4 डिग्री सेल्सियस में पानी का आयतन सबसे कम होता है।
👉सत्य
🔆 परिभाषा लिखो
a) पुनर्हिमायन
👉 दाब के कारण बर्फ का पिघलना तथा दाब कम करने पर पुनः बर्फ होना इस प्रक्रिया को पुनर्हिमायन कहते हैं।
b)ओसांक:
👉 एक विशेष तापमान की असंतृप्त हवा को लेकर उसका तापमान कम करते गए तो तापमान कम होते समय जिस तापमान पर वह हवा वाष्प से संतृप्त होती है उस तापमान को ओसांक कहते हैं।
c)निरपेक्ष आर्द्रता:
👉 इकाई आयतन की हवा में उपस्थित पानी के वाष्प के द्रव्यमान को निरपेक्षता आर्द्रता कहते हैं।
d)विशिष्ट ऊष्मा धारिता
👉 इकाई द्रव्यमान वाले पदार्थ का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से बढ़ाने के लिए दी जाने वाली ऊष्मा को उस पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा धारिता कहते हैं।
e)गुप्त ऊष्मा
👉 ठोस का द्रव में रूपांतरण होते समय स्थिर तापमान पर जिस ऊष्मा का अवशोषण होता है उसे गुप्त ऊष्मा कहते हैं।
🔆 प्रश्नों के उत्तर लिखिए
1)बर्फ के पिघलने की विशिष्ट गुप्त ऊष्मा 80 Cal/gm है इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
👉इसका अर्थ यह है कि 1 ग्राम बर्फ को पिघलने के लिए 0 डिग्री सेल्सियस तापमान पर लगने वाली जो ऊष्मा है वह 80 कैलरी है।
2)क्वथनांक किसे कहते हैं?
👉जिस स्थिर तापमान पर द्रव का रूपांतरण गैसीय अवस्था में होता है उस तापमान को पदार्थ का क्वथनांक कहते हैं।
3)पानी के असंगत व्यवहार के कारण चट्टाने फुटकर उसके टुकड़े होते हैं, या कथन स्पष्ट करो।
👉हम जानते हैं कि पानी के असंगत व्यवहार के कारण पानी का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर पानी का प्रसारण होना शुरू हो जाता है। अत्यधिक शीत प्रधान क्षेत्रों में कई बार वायुमंडलीय तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है। अत्यधिक ठंडी वाले मौसम में चट्टानों में पानी संचित होता है। पानी का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के कारण पानी बर्फ के रूप में बदल जाता है, तथा तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से कम होने के कारण उसका प्रसरण होना शुरू हो जाता है इसीलिए चट्टानों के टुकड़े हो जाते हैं।
🔆 निम्नलिखित परिच्छेद का वाचन करो और पूछ गए प्रश्नों के उत्तर लिखो
गर्म और ठंडी वस्तु को एक साथ रखने पर गर्म वस्तु का तापमान कम होता है और ठंडी वस्तु का तापमान बढ़ता है। दोनों वस्तुओं का तापमान समान होने तक यह क्रिया निरंतर होती रहती है। इस क्रिया में गर्म वस्तु ऊष्मा खो देती है तथा ठंडी वस्तु ऊष्मा ग्रहण करती है। इन दोनों वस्तुओं की प्रणाली (system)वायुमंडल से अलग करने पर ,प्रणाली में से ऊष्मा अंदर भी नहीं आयेगी अथवा बाहर भी नहीं जायेगी। ऐसी स्थिति में हमेंनिम्नलिखित सिद्धांत प्राप्त होता है।
गर्म वस्तु द्वारा खोई गई ऊष्मा = ठंडी वस्तु द्वारा ली गई
ऊष्मा। इस सिद्धांत को ऊष्मा विनिमय का सिद्धांत’ कहते है।
a)ऊष्मा का स्थानांतरण कहां से कहां तक होता है?
👉गर्म वस्तु से ठंडी वस्तु की ओर होता है। उच्च तापमान से निम्न तापमान की ओर होता है।
b)ऐसी स्थिति में हमें ऊष्मा के कौन से सिद्धांत का बोध होता है?
👉ऊष्मा विनिमय का सिद्धांत
c)इस सिद्धांत को संक्षिप्त में स्पष्ट करो।
👉यदि किसी गरम वस्तु को ठंडी वस्तु के समीप लाया जाए तो गर्म वस्त्र द्वारा दी गई ऊष्मा, ठंडी वस्तु द्वारा ली गई ऊष्मा के बराबर होती है।
d )इस सिद्धांत का उपयोग पदार्थ के किस गुण धर्म के मापन के लिए किया जाता है।
👉विशिष्ट ऊष्मा धारिता का मापन करने के लिए।
⚫ रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण
⚫ हार्टबर्न और हार्ट अटैक मे अंतर
⚫English Speaking Course first day
⚫Future indefinite tense and future continuous tense
⚫Future perfect tense and future perfect continuous tence
⚫Past indefinite tense and past continuous tence
⚫Past perfect tense and past perfect continuous tence
⚫Present indefinite tense and present continuous tense