साथियों आज के इस लेख के माध्यम से मैं आपको यह जानकारी दूंगा की यूनियन बजट 2022(UNION BUDGET 2022 DATE AND TIME) ,कौन सी तारीख को, कितने बजे और कौन पेश करने वाला है।
Table of Contents
प्रस्तावना
साथियों फरवरी का महीना आना अर्थात लोगों की नजर केंद्रीय बजट के ऊपर पड़ने लगती है। इस बार यह बजट आर्थिक वर्ष 2022 -23 के लिए होगा । मित्रों हम सभी जानते हैं कि विगत 2 वर्षों से करोना की वजह से हमारे पूरे देश की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसी वजह से इस वर्ष का जो बजट रहेगा बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। हर सेक्टर के लोगों की इस बजट पर नजर है। इस वर्ष कई राज्यों में विधानसभा का चुनाव भी है, इस चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार किस प्रकार का बजट पेश कर पाती है, इस पर पूरे देश के लोगों की पैनी नजर है|
UNION BUDGET 2022 DATE AND TIME( यूनियन बजट 2022 की तारीख और समय )
यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11:00 बजे संसद में पेश करेगी । यह बजट 2 घंटे से अधिक समय तक भी चल सकता है। पिछले साल 2020 में यह बजट 2 घंटे 40 मिनट तक चला था।
UNION BUDGET 2022 (कहां देख सकेंगे इस बजट को )
इस बजट को देखने और सुनने के लिए आप संसद टीवी का रुख कर सकते हैं, साथ ही साथ कुछ प्राइवेट न्यूज़ चैनल पर भी इस बजट का सीधा प्रसारण किया जाएगा। सरकारी चैनल डीडी न्यूज़ पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। सोशल मीडिया यूट्यूब और ट्विटर पर भी इस बजट का live Coverage देख सकते हैं।
UNION BUDGET 2022(किस प्रकार पेश किया जाएगा)
बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाषण से होगी। रामनाथ कोविंद 31 जनवरी को संसद सदन के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे, तथा बजट सत्र को दो भागों में विभाजित किया जाएगा। पहला हिस्सा बजट सत्र का होगा जो कि 11 फरवरी को समाप्त हो जाएगा तथा दूसरा हिस्सा 14 मार्च से शुरू होगा और 8 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा।
UNION BUDGET 2022( आम जनता की उम्मीद)
करोना की महामारी की वजह से देश के हर सेक्टर की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए, किसानों के साथ-साथ आम जनता को किस प्रकार की सरकार राहत देती है, इस पर पूरे देश की जनता की पैनी नजर है | इसके अलावा सरकार इस साल करदाताओं को भी टैक्स करों में कितनी राहत देगी ,यह मुद्दा भी आम जनता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होंगे।
UNION BUDGET 2022 (आर्थिक सर्वेक्षण)
बजट पेश करने के पहले आर्थिक सर्वेक्षण जारी किया जाता है। इस वर्ष 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इस सर्वेक्षण के दौरान देश की आर्थिक स्थिति के के बारे में अवगत कराया जाता है। इसके साथ ही साथ पिछले 1 साल का पूरा हिसाब ,मौजूदा अर्थव्यवस्था की चुनौतियां और उसका निवारण इन सभी पर जानकारी दी जाती है।
निष्कर्ष
तो साथियों इस प्रकार आज के इस लेख के माध्यम से हमने यूनियन बजट 2022(UNION BUDGET 2022 DATE AND TIME) ,कौन सी तारीख को, कितने बजे और कौन पेश करने वाला है, के बारे मे सारी जानकारी प्राप्त कर ली हैं|
⚫ 12 तरीके से फ्री मे पैसे कमाये
⚫ 10 लाख रु या उससे कुछ अधिक तक सालाना इनकम पर भी भरे जीरो टैक्स?????