काल(Tense) के तीन प्रकार –
Present tense( वर्तमान काल)…. कार्य चल रहा हो |
Past tense(भूतकाल)….. कार्य बीत चुका हो |
Future tense(भविष्य काल)…… कार्य होने वाला हो या बाकी हो ।
Table of Contents
Present tense के प्रकार-
1) Present indefinite(simple) tense(सामान्य वर्तमान काल)
2) Present continuous tense (अपूर्ण वर्तमान काल)
3) Present perfect tense (पूर्ण वर्तमान काल)
4) Present perfect continuous tense (पूर्ण -अपूर्ण वर्तमान काल)
अब एक-एक करके हम चारों Tense के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।
I)Present indefinite or simple tense-
इस काल के वाक्यों में कार्य के पूर्ण या अपूर्ण होने का ज्ञान नहीं होता है। अक्सर इस कार्य के वाक्य के अंत में ता है, ती है, ते हैं, ता हूं इत्यादि आता है।
अब हम इस Tense के affirmative sentence, negative sentence और interrogative sentence के वाक्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
A)Affirmative or positive sentence (सरल वाक्य)
इस प्रकार के वाक्य सरल या साधारण होते हैं।
नियम : (a) Subject (कर्ता)+ Verb(क्रिया)+ object(कर्म)+Complement (पूरक भाग)
उपर्युक्त नियम तब लगाएं, जब subject (कर्ता) >>you,they,we,I तथा बहुवचन संज्ञा (Plural nouns) हो।
उदाहरण:
1 ) वे स्कूल जाते हैं।
They go to the school.
2) मैं रोज सोता हूं।
I sleep everyday.
नियम (b): Subject(कर्ता) + Verb(क्रिया) में es या s + object(कर्म)+Complement (पूरक भाग)
उपर्युक्त नियम तब लगाएं, जब subject (कर्ता)>>> He,she,it तथा एक वचन संज्ञा(Singular nouns )हो।
- es या s लगाने के नियम: जब किया का अंतिम अक्षर o,ss,sh,ch,x,s इत्यादि हो तो es लगाए अन्यथा s लगाए|
go———goes
bush———bushes
branch——branches
उदाहरण:
1) वह रोता है।
He weeps.
2) मयूर दौड़ता है।
Mayur runs
3) सूर्य पूरब में निकलता है।
The sun rises in the East.
4) वे प्रतिदिन बगीचे में टहलते हैं।
They walk everyday in the garden.
5) सविता नाचती है।
Savita dances.
…………..(knowledgeguru83.com)
B) Negative sentence (नकारात्मक वाक्य)
इस प्रकार के वाक्य में नकारात्मक स्वभाव का भाव प्रकट होता है।
नियम: Subject(कर्ता) +does not या do not +Verb(क्रिया)+ object(कर्म)+Complement (पूरक भाग)
ध्यान रखे >>>Does not या do not आने पर क्रिया (verb) में es या s नहीं लिखते है।
सर्वनाम जैसे He,she,it तथा singular noun ( एकवचन संज्ञा ) के साथ does not का प्रयोग करते है।
You,they ,I ,we तथा बहुवचन संज्ञा के साथ do not का प्रयोग करते है।
उदाहरण:
1)वह बाजार नहीं जाता है।
He does not go to the market.
2) मैं पुस्तक नहीं पढ़ता हूं।
I do not read a book.
3) मैं कभी किसी को गाली नहीं देता हूं।
I never abuse anybody.
4) राजू अपने शिक्षक की आज्ञा नहीं मानता है।
Raju does not obey his teacher.
5) अंजली पत्र नहीं लिखती है।
Anjali does not write a letter.
Never के आने पर do not या does not नहीं लगाते है।
………….(knowledgeguru83.com)
C) Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)
इन वाक्यों में प्रश्न पूछने का कार्य होता है।
नियम: 1) do/does(सहायक क्रिया)+ subject(कर्ता)+verb (क्रिया)में s या es न लगा हो+object (कर्म)+complement (पूरक)?
2) Wh- type+do/does+ subject+verb में s या es न लगा हो+object+complement ?
ध्यान >>>1) प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्यों में does not और do not लगाएं।
wh type के स्थान पर what,why,where,when,who,whom,whose इत्यादि आता है।
उदाहरण:
1) क्या मैं खाना खाता हूं?
Do I eat food?
2) क्या वे स्कूल जाते हैं?
Do they go to the school?
3) सीता क्या लिखती है?
What does Seeta write?
4) क्या वह दौड़ता है?
Does he run?
5) वह क्यों गाना गाता है?
Why does he sing a song?.
Exercise
1) Translate the following sentences into English॰
1)सीमा खाना पकाती है।
2)शिक्षक स्कूल में पढ़ाते हैं।
3)मैं कहानी नही पढ़ता हूं।
4)वह बगीचे में नहीं जाता है|
5)क्या तुम अपना काम पूरा नहीं करते हो?
6)वह प्रतिदिन कहां जाता है?
2) Translate the following sentences into Hindi.
1)The dog does not eat grass.
2)Do you help poor people?
3)He does not like to eat banana.
4)She likes to play kabaddi .
5)Where does he live now?
………………..(knowledgeguru83.com)
>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
(II)Present continuous tense(अपूर्ण वर्तमान काल)
वाक्य की पहचान: वाक्य के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूं इत्यादि आता है।
वह बाजार जा रहा है।
क्या तुम क्रिकेट खेल रहे हो?
(A)Affirmarive sentence (साधारण वाक्य)
नियम:
1)Subject(कर्ता)+ is/am/are(सहायक क्रिया)+ verb(क्रिया) में Ing+object(कर्म) +complement(पूरक भाग)
I के साथ am
He ,she,it तथा एकवचन संज्ञा(Singular noun) के साथ is
You,we,they, तथा बहुवचन संज्ञा (pural noun) के साथ are लगाते है।
………….(knowledgeguru83.com)
उदाहरण:
1) राम पत्र लिख रहा हैl
Ram is writing a letter.
2) वे नदी में तैर रहे हैं।
They are swimming in the river
3 ) मैं पढ़ा रहा हूं।
I am teaching.
4) मैं लिख रहा हूं।
I am writing.
5) राजू कपड़ा धो रहा है।
Raju is washing clothe॰
(B) Negative sentence(नकारात्मक वाक्य
नियम :Subject(कर्ता)+ is not/am not/are not+ verb(क्रिया) में Ing+object (कर्म)+complement(पूरक भाग)
उदाहरण:
1) वे सुन नही रहे है।
They are not hearing॰
2) तुम क्रिकेट नही खेल रहे हो।
You are not playing cricket.
3) वे किताब नहीं खरीद रहे हैं।
They are not buying book.
4) लड़के घर नहीं जा रहे हैं?
Boys are not going to home.
5) श्याम नदी में नहीं नहा रहा है।
Shyam is not bathing in the river.
..…….(knowledgeguru83.com)
(C) Interrogative sentence(प्रश्नवाचक वाक्य)
ऐसे वाक्यों में प्रश्न पूछने का कार्य होता है।
नियम:
1 ) Is/am/are(सहायक क्रिया) +Subject(कर्ता)+ verb (क्रिया)में Ing+object(कर्म) +complement(पूरक भाग)?
जब वाक्य की शुरुवात क्या से हो ऊपरवाला नियम लगाए।
2) wh type+is/am/are(सहायक क्रिया) +Subject(कर्ता)+ verb (क्रिया)में Ing+object(कर्म) +complement(पूरक)?
3) नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य में , is /are / am (सहायक क्रिया)+subject(कर्ता +not +verb(क्रिया) मे ing+object(कर्म)+complement(पूरक) लिखते है।
4) wh type के स्थान पर what,why,where,when,who,whom,whose इत्यादि आता है।
उदाहरण:
1)क्या वे हंस रहे हैं?
Are they laughing?
2) तुम क्यों रो रहे हो?
Why are you weeping?
3) क्या वह लिख नहीं रहा है?
Are they not writing?
4) वह क्यों पानी पी रहा है?
Why is he drinking water?
5) क्या वह खाना नहीं खा रहा है?
Is he not eating food?
ध्यान दें: verb में ing लगाने के नियम:
-
जब क्रिया के अंत में e हो तो ing लगाते समय e निकाल देते है।
Live+ ing=living
Write+ing= writing
-
जब क्रिया के अंत में व्यंजन (consonant) हो तथा उसके पहले स्वर (vowel) हो तो ing जोड़ते समय अंतिम अक्षर double कर देते है।
Sit+ing=sitting
Swim+ing= swimming
पर अगर अंतिम अक्षर w,r,y हो तो double नही करते है।
Say+ing= saying
Play+ing=playing
…………….(knowledgeguru83.com)
Exercise
a)Translate the following into Hindi
1) We are not running.
2) They are not going to the field.
3) Why are you going to the market?
4) My brother is singing a song.
5)Some girls are dancing in the room॰
b) Translate the following into English
1) तुम्हें कौन पढ़ा रहा है?
2) तुम यहां क्या कर रहे हो?
3) रामू दिल्ली से आ रहा है।
4) लड़के बगीचे में टहल रहे हैं।
5) सुशीला खाना नहीं खा रही है।
⚫English Speaking Course first day
⚫Future indefinite tense and future continuous tense
⚫Future perfect tense and future perfect continuous tence
⚫Past indefinite tense and past continuous tence
⚫Past perfect tense and past perfect continuous tence
⚫Present indefinite tense and present continuous tense
⚫Present perfect tense and present perfect continuous tence
⚫Exclamatory sentence and add a question tag

Hi