LEARN PRONOUN ,IN AN EASY WAY!

0
138
PRONOUN
Pronoun and its kinds

 

आज हम PARTS OF SPEECH के अंतर्गतत संज्ञा के स्थान पर प्रयोग मे लाये जाने वाले Pronoun तथा उसके प्रकारो के बारे मे विस्तृत जानकारी प्राप्त करेगे |

 

The pronoun:

 

ऐसे शब्द जिनका  प्रयोग संज्ञा (Noun) के स्थान पर होता है ,उस शब्द को ( pronoun) सर्वनाम  कहते हैं।

 

Kinds of pronoun (सर्वनाम के प्रकार)

 

1) Personal pronoun

 

2) Interrogative pronoun

 

3) Relative pronoun

 

4) Demonstrative pronoun

 

5) Distributive pronoun

 

6) Indefinite pronoun

 

7) Reflexive pronoun

 

8) Emphatic pronoun

 

9) Reciprocal pronoun

 

10) Exclamatory pronoun

अब हम एक-एक करके सभी सर्वनाम के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

 

I) personal pronoun (व्यक्तिवाचक सर्वनाम)

जिस सर्वनाम से पुरुष या व्यक्ति या जानवरों या वस्तु का बोध होता हो उस सर्वनाम को पुरुष वाचक या व्यक्ति वाचक सर्वनाम कहते हैं।

 

उदाहरण:

 

1) They are running.

 

2) you are eating.

 

3) We are sleeping.

 

4) It is good thing.

 

5) He is dancing.

 

6) I am singing a song.

 

7) She is writing.

 

ऊपर के उदाहरण में दिए गए I, we, you,he,she,it,they  शब्द personal pronoun है।

 

Personal pronoun के निम्नलिखित तीन प्रकार होते हैं।

 

a) first person (बात कहने वाला): I तथा we

 

b) Second person (बात सुनने वाला): you तथा thou

 

c) Third person (जिसके विषय में बात हो): He,she,it तथा they

II) Interrogative pronoun( प्रश्नवाचक सर्वनाम)

जिन शब्दों से प्रश्न पूछने का कार्य होता है, ऐसे शब्दों को interrogative pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम) कहते हैंI

 

उदाहरण:

 

1) Which is your favourite colour?

 

2) Who ate my mango?

 

3) Whom do you like?

 

4) What is this?

 

5) Whose book is this?

 

ऊपर के उदाहरण में दिए गए which, who ,whome, what ,whose शब्द interrogative pronoun है।

 

ध्यान दें:

a) Who, whom whose का उपयोग व्यक्तियों के लिए, What का उपयोग वस्तुओं के लिए, तथा

 

Which का उपयोग व्यक्तियों और वस्तु दोनों के लिए किया जाता है।

 

b) Who का प्रयोग subject  की तरह, Whom का प्रयोग object  की तरह तथा What और

 

which का प्रयोग Subject और object  दोनों की तरह होता है।

II) Relative pronoun(संबंधवाचक सर्वनाम)

ऐसे सर्वनाम (Pronoun) जो दो वाक्यों को जोड़ता है और अपने  से पहले प्रयोग किए गए Noun (संज्ञा) से संबंध प्रकट करता है

 

,उसे relative pronoun (संबंधवाचक सर्वनाम )कहते हैं l

 

उदाहरण:

 

1) The cake  which you took is mine.

 

2)The girl who danced in the program is my friend.

 

3) He is the man that speaks the truth

 

ऊपर के दिए गए वाक्यों में who ,which ,that ,Relative pronoun है। ये सर्वनाम दो वाक्यों

 

को जोड़ते  है, तथा अपने से पहले प्रयुक्त किए गए संज्ञा (Noun) से संबंध प्रकट करते हैं।

 

 

 

Iv) Distributive pronoun (विभाग सूचक सर्वनाम)

जो सर्वनाम (Pronoun) वाक्य में प्रयुक्त व्यक्तियों या वस्तुओं में से प्रत्येक को सूचित करें उसे विभाग सूचक

 

सर्वनाम (Distributive Pronoun) कहते हैं।

 

उदाहरण:

1) None can finish this work.

 

2) Any of these 20 boys may run.

 

3) Each of you can write.

 

4) Neither of the two passed

 

5) Write either of these notebooks.

 

ऊपर के दिए गए उदाहरण में either, neither ,each,none ,any शब्द distributive pronoun है।

 

 

ध्यान रखें:

 

1) Any, none, no one का प्रयोग 2 से अधिक के लिए होता है।

2) Each का प्रयोग दो या दो से अधिक के लिए होता है।

 

 V) Demonstrative pronoun (संकेतवाचक सर्वनाम)

जिस सर्वनाम (Pronoun) द्वारा किसी संज्ञा (Noun) की तरफ संकेत किया जाता है उसे, संकेतवाच 

सर्वनाम(demonstrative pronoun) कहते हैं।

 

उदाहरण:

 

1) These are cats.

 

2)Those are books

 

3) This is my pencil.

 

4) That is your notebook.

 

ऊपर के दिए गए वाक्यों में this, that these ,those demonstrative pronoun का काम करते हैं।

 

ध्यान रखें:

 

a)This एकवचन (singular) और these बहुवचन (plural ) है। यह दोनों पास की संज्ञा की तरफ संकेत करते हैं।

 

b)That एकवाचन(singular) और that (बहुवचन) है। यह दोनों दूर की संज्ञा की तरफ संकेत करते हैं।



VI)Indefinite pronoun(अनिश्चयवाचक सर्वनाम)

जिस सर्वनाम(Pronoun) से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध न  होता हो उस सर्वनाम को

 

अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite pronoun) कहते हैं।

 

उदाहरण:

 

1) Many of them  were good boys.

 

2) Nobody went there.

 

3) Few will come.

 

4) None picked up the ball.

 

5) Do you like others work.

 

6) One must do one’s duty.

 

ऊपर के दिए गए उदाहरण में nobody ,few others ,None,many,one इत्यादि indefinite pronoun हैं।

 

 

VII) Reflexive pronoun ( निजवाचक सर्वनाम)

जिस सर्वनाम (Pronoun)से काम का प्रभाव, कर्ता(Subject) पर पड़ना  प्रकट हो  किसी और पर नहीं, ऐसे

 

सर्वनाम को निजवाचक सर्वनाम (Reflexive pronoun) कहते है।

 

उदाहरण:

1) She confused herself.

 

2) Raju slapped himself.

 

3) I saved myself.

 

4) The children hid themselves.

 

ऊपर के उदाहरण में दिए गए her self ,himself ,myself ,themselves इत्यादि निजवाचक सर्वनाम है।

 

VIII) Emphatic pronoun (दृढ़ता सूचक सर्वनाम)

जिन सर्वनाम (Pronoun)का उपयोग जोर डालने के हेतु किया जाता है उन सर्वनाम को दृढ़ता वाचक

 

सर्वनाम(Emphatic pronoun) कहते हैं।

 

उदाहरण:

1)He himself will do it.

 

2)I myself will read the book.

 

3)You yourself can draw this picture.

 

5)They  themselves ate the mango.

 

ऊपर के दिए गए उदाहरण में himself, myself, yourself, themselves इत्यादि दृढ़ता वाचक सर्वनाम है।

IX) Reciprocal pronoun ( परस्पर वाचक सर्वनाम)

ऐसे सर्वनाम परस्पर दोसर्वनाम से मिलकर बनते हैं और एक दूसरे से संबंध प्रकट करते है।

 

उदाहरण:

 

1) They helped each other.

 

2) We love one another.



ऊपर के दिए गए उदाहरण में each ,other,one another ये शब्द परस्पर वाचक सर्वनाम है।

X) Exclamatory pronoun (विस्मयादिबोधक सर्वनाम)

जिन सर्वनाम सेआश्चर्य या विस्मय प्रकट हो, उसे विस्मयादिबोधक सर्वनाम कहते हैं।

 

उदाहरण: 

1) what ! you killed him.

 

2)what! You are doctor.

 

3)What! You won the match.

 

4) what! You like study.

 

ऊपर के दिए गए उदाहरण में what विस्मयादिबोधक सर्वनाम है। इस प्रकार के प्रयोग में केवल What  का ही उपयोग किया जाता है।

 

EXERCISE:

नीचे दिए गए प्रश्नों में pronoun के प्रकार को पहचानिए।

 

1) They coming from Bombay.

 

2) We should respect our parents

.

3) What! He won  the lottery.

 

4) Many of them were failed in unit exam.

 

5) I should respect myself.

 

6) That is your table.

 

7) Neither me nor you can cross the river.

 

8) They never fight with each other.

 

9) What is that?

 

10) The pain which you have is mine॰

 

11) Nobody can help you.

 

12) Some come and some go.

 

13) Either of you can go.

 

14) None of his friends danced with me.

 

15) This dog is better than yourS.

 

PRONOUN
Pronoun and its kinds

⚫Articles  a  an The का प्रयोग

English Speaking Course first day

Future indefinite tense and future continuous tense

⚫Future perfect tense and future perfect continuous tence

⚫Past indefinite tense and past continuous tence

⚫Past perfect tense and past perfect continuous tence

Present indefinite tense and present continuous tense

Present perfect tense and present perfect continuous tence

Exclamatory sentence and add a question tag

Sentence noun and gender

Pronoun and its kinds

Adjective and its kinds

Verb and its kinds

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here