आज हम PAST PERFECT TENSE और PAST PERFECT CONTINUOUS TENSE के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेगे |
I)Past perfect tense(पूर्ण भूतकाल)
इस काल के वाक्य के अंत में प्रायः चुका था ,चुकी थी ,चुके थे, लिया था, दिया था, गया था इत्यादि आता है|
अनुवाद के नियम:
Table of Contents
(A) Affirmative sentence(सरल वाक्य)
नियम:
Subject+had+verb(3rd form)+object+complement
अरविंद खाना खा चुका था।
Arvind had eaten food.
दीपक गाना गा चुका था।
Deepak had sung a song.
पायल नदी में तैर चुकी थी
Payal had swum in the river.
मदन चित्र बना चुका था।
Madan had drawn a picture.
बच्चे कबड्डी खेल चुके थे।
The children had played Kabaddi.
(B) Negative sentence(नकारात्मक वाक्य)
नियम:
Subject+had not+verb(3rd form)+object+complement
मैं स्टेशन पहुंच नही चुका था।
I had not reached the station.
गणेश घंटी नहीं बजा चुका था।
Ganesh had not rung the bell.
हमने क्रिकेट मैच कभी नहीं देखा था|
We had never seen cricket match.
(C)Interrogative sentence(प्रश्नवाचक वाक्य)
नियम:
1)Had+Subject+Verb(3rd Form)+object+complement?
क्या वे हँस चुके थे?
Had they laughed?
क्या सुनील किताब पढ़ चुका था?
Had Sunil read the book?
2)Had+Subject+not+Verb(3rd Form)+object+complement? जब प्रश्नवाचक वाक्य मे नकारात्मक भाव प्रकट हो तब..
क्या मनीष नहीं भूल चुका था।
Had Manish not forgotten?
क्या राजू कहानी नहीं लिख चुका था?
Had Raju not written story?
3)Wh- type+Had+Subject+Verb(3rd Form)+object+complement?
4)Wh- type+Had+Subject+not+Verb(3rd Form)+object+complement?
अनिल क्यों दौड़ चुका था?
Why had Anil run?
अमित क्या खो चुका था?
What had amit lost?
(D)Translate into English॰
1 )उसने ताजमहल पहले कभी नहीं देखा था।
2) वह दफ्तर जा चुका था।
3) क्या वे परीक्षा मे भाग ले चुके थे?
4) क्या वे समय पर घर पहुँच चुके थे?
5) रेलगाड़ी स्टेशन पर पहुँच चुकी थी।
6) दिनेश जंगल में डर चुका था।
7) वे रोड पर दौड़ चुके थे।
8) सुनील फूल तोड़ चुका था।
9) मोहित उपहार स्वीकार कर चुका था।
10) समीर किताब नहीं खरीद चुका था।
(E)Translate into Hindi॰
1) I had not received your gift.
2) Raju had not threatened him॰
3 )Had atul told a good story?
4) She had never stolen my books.
5) I had not reached the airport on time.
6) Had Sameer sold his bicycle?
7)They had failed in the final examination.
8) Meena had not found a great necklace in the market.
9) Deepak had drunk water.
10) I had not got my English textbook.
……………………………………………………………………………………………………………………
II)Past perfect continuous tense (पूर्ण-अपूर्ण भूतकाल)
इस काल मे समयावधि के साथ- साथ वाक्य के अंत में रहा था, रही थी ,रहे थे ,रही थी इत्यादि आता है।
अनुवाद के नियम:
A) Affirmative sentence(सरल वाक्य)
नियम:
Subject+had been+verb मे ing+for/since+object+complement
एक ऐसा समय जो निश्चित भाव प्रकट करे उसके लिए Since तथा अनिश्चित समय का भाव प्रकट करने के लिए For का प्रयोग करते हैं।
निश्चित समय के अंतर्गत(point of time):
Since April,since 1990,since yesterday, since monday,Since evening or morning
अनिश्चित समय के अंतर्गत(Period of time):
For eight hours,for three months,for five days,for two weeks,for a long time
तुम प्रातः काल से पुस्तक पढ़ रहे थे|
You had been reading the book since morning.
पुलिस चोरों को 5 दिन से खोज रही थी।
The police had been searching the thieves for five days.
वह 1 महीने से कठिन परिश्रम कर रहा था।
He had been working hard for one month.
यह किसान पिछले सोमवार से अपना खेत जोत रहा था।
This farmer had been ploughing his field since last Monday.
वे 4:00 बजे से गाना गा रहे थे।
They had been singing a song since 4 o’clock.
B) Negative sentence(नकारात्मक वाक्य)
नियम:
Subject+had not been+verb मे ing+for/since+object+complement
वह सुबह से नहीं सो रहा था।
He had not been sleeping since morning.
राहुल 2 घंटे से रेडियो नहीं सुन रहा था।
Rahul had not been listening to the radio for two hours.
किरण 3:00 बजे से अपना काम नहीं कर रही थी।
Kiran had not been doing her work since 3 o’clock.
हम मैदान में 2 घंटे से नहीं दौड़ रहे थे।
We had not been running in the field for two hours.
तुम प्रातः काल से खाना नहीं बना रहे थे।
You had not been cooking food since morning.
C) Interrogative sentence(प्रश्नवाचक वाक्य)
नियम:
1)had+subject+ been+verb मे ing+for/since+object+complement?
क्या कमला 2:00 बजे से अंग्रेजी पढ़ रही थी?
Had Kamla been reading English since 2 o’clock?
क्या मनोज मंगलवार से हँस रहा था।
Had Manoj been laughing since Monday ?
2) Wh-type+had+subject+ been+verb मे ing+for/since+object+complement?
वह लड़का 4 घंटे से कहां सो रहा था?
Where had that boy been sleeping for four hours?
तुम मंगलवार से क्या कर रहे थे?
What had you been doing since Tuesday?
प्रश्नवाचक वाक्य में नकारात्मक भाव आने पर had और been के बीच not लगाते है।
3) had+subject+not+ been+verb मे ing+for/since+object+complement?
क्या तुम उसकी देखभाल 4 दिन से नहीं कर रहे थे?
Had you not been looking after him for four days?
4) Wh-type+had+subject+not+ been+verb मे ing+for/since+object+complement?
वह 5 दिन से क्यों रो नहीं रहा था?
Why had he not been weeping for 5 days
D)Translate the following into Hindi.
You had been learning your lesson since 2 o’clock.
I had been serving here since 1985.
Manish had been living here for five years.
We had not been doing our work since evening.
The washerman had not been coming for 3 days.
Had you been suffering from fever since January 1990?
Why had you not been learning English for seven days?
Who had been helping your friend in my absence for a month?
Ramu Son had not been going to college for a week.
The player had not been playing football since 5 o’clock.
E)Translate following into English॰
तुम्हारे पिताजी एक माह से तुम्हारी देखभाल क्यों नहीं कर रहे थे?
क्या सुरेंद्र 2 घंटे से फूल तोड़ रहा था?
क्या मदन 2 वर्ष से कठिन परिश्रम कर रहा था?
तुम विद्यालय में 4 वर्ष से नहीं पढ़ रहे थे?
माताजी 2 घंटे से खाना नहीं बना रही थी?
हमारे मास्टर साहब 4 दिन से हमें व्याकरण नहीं पढ़ा रहे थे?
कमला 5 दिन से हिंदी याद नहीं कर रही थी?
मेरा पुत्र 4 महीने से इस स्कूल में नौकरी कर रहा था।
लता 4:00 बजे से भूगोल याद कर रही थी।
गुरुजी 3:00 बजे से क्या कर रहे थे?