MOMOS SIDE EFFECTS: क्या आप मोमोज खाना पसंद करते है,तो हो जाइए सावधान,हो सकती है कई गंभीर बीमारियां

0
30
MOMOS SIDE EFFECTS

MOMOS SIDE EFFECTS:क्या आप मोमोज खाना पसंद करते है,तो हो जाइए सावधान,हो सकती है कई गंभीर बीमारियां

आज कल लोगों की जिंदगी भाग दौड़ से भर गई है। काम और नोकरी के चक्कर में लोग इतने व्यस्त हो गए है की ज्यादातर लोगों का समय बाहर ही बीतता है। ऐसी स्थिती में बाहर का खाना लोगों के जीवन का हिस्सा  बन गया है। चाइनीस खाना, नूडल्स, पिज़्ज़ा बर्गर, मसाला डोसा ऐसे फास्ट फूड खाना लोगों को पसंद आ रहे हैं । इन्ही फास्ट फूड में से एक मोमोज( MOMOS ) है जो वर्तमान समय में लोगों का पसंदीदा फास्टफूड बन गया है।

 बीते कुछ समय इ छोटे हो या बड़े सभी लोगों में मोमोज खाने की लोकप्रियता बढ़ गई है। परंतु क्या आप जानते हैं कि जिस मोमोज को आप बड़े शौक से खाते हैं वह मोमोज  आपके सेहत के लिए बहुत बड़ा हानिकारक साबित हो सकता है। मैं आप सभी को बताना चाहूंगा कि सिर्फ मोमोज ही नही उसके  साथ मिलने वाली जो लाल चटनी है वह भी आपके स्वास्थ्य को काफी प्रभावित कर सकती है। तो साथियों यदि आप मोमोज खाते हो तो सावधान हो जाइए। इस लेख में मैं आपको मोमोज खाने के कई सारे हानिकारक प्रभावों के बारे में बताने वाला हू।

वजन बढ़ने का खतरा

जैसा कि आप जानते हैं कि मोमोज बनाने के लिए मैदा की आवश्यकता पड़ती है। मैदा में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है। यदि आप रोज मोमोज खाते हैं तो आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसके अलावा मोमोज आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बढ़ा सकता है।

टाइफाइड होने का खतरा

अकसर मोमोज रोड के किनारे ठेले पर मिलने वाला खाद्य पदार्थ है। इसीलिए इसके खाने  से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। टाइफाइड होने के ज्यादा चांसेज होते है।

डायबिटीज या ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा

मोमोज को सॉफ्ट करने के लिए जिस पदार्थ का उपयोग किया जाता है वह पदार्थ पैंक्रियास  को काफी प्रभावित करता है। ऐसी स्थिति में यदि पैंक्रियास प्रभावित होता है, तो सही ढंग से इंसुलिन का सेक्रेशन नहीं हो पाता है। इसीलिए लोगों में डायबिटीज होने का खतरा बना रहता है।

शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता यानी इम्यूनिटी सिस्टम का कमजोर होना

अक्सर मोमोज को रोड के किनारे ठेले पर बेचा जाता है। इसलिए हाइजीन के हिसाब से यह हेल्दी नहीं होता है। इसलिए यदि आप मोमोज खाते हैं तो शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होती जाती है। जिसके कारण आपके शरीर में किसी भी प्रकार के रोग होने की संभावना बनी रहती है।

MOMOS SIDE EFFECTS

मोमोज में मिलने वाली लाल चटनी होती है बड़ी खतरनाक

मोमोज के साथ अक्सर लाल चटनी परोसी जाती है जो खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। इस चटनी में लाल मिर्च की मात्रा ज्यादा होती है जो आपके सेहत के लिए बड़ी खतरनाक होती है। इस प्रकार की चटनी खाने से पाइल्स होने की भी समस्या बनी रहती है।

पैंक्रियास डैमेज होने का खतरा

मोमोज को सॉफ्ट होने के लिए उसमें एक प्रकार का केमिकल मिलाया जाता है। यह केमिकल धीरे-धीरे पैंक्रियाज को  डैमेज करते जाता है। इसीलिए भविष्य में मोमोज नहीं खाना चाहिए।

कब्ज होने की समस्या  का खतरा

जैसा कि हम जानते हैं कि मोमोज मैदा से बनाया जाता है। मोमोज का  डाइजेशन आसानी से नहीं हो पाता है। इसके अलावा मोमोज में फाइबर नामक तत्व भी नहीं पाया जाता है। इसलिए यदि मोमोज खाया जाता है तो बदहजमी, पेट जलन ,और गैस जैसी समस्या होने का खतरा लगातार बना रहता है। इसलिए मोमोज का पाचन ना होने पर पेट से संबंधित कई सारी समस्याएं बढ़ जाती है।

फूड पॉयजनिंग होने का खतरा

जैसा कि हम सब जानते है कि मोमोज रोड के किनारे ठेले पर मिलने वाला खाद्य पदार्थ है। रोड के किनारे साफ सफाई ना होने के कारण कई सारी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। साफ-सफाई के अभाव से मोमोज खाने के। कारण फूड प्वाइजनिंग होने का भी खतरा बना रहता है।

खराब सामग्री के इस्तेमाल से तबियत खराब होने का खतरा

मोमोज के अंदर सब्जियों और चिकन का इस्तेमाल किया जाता है। लंबे समय तक रहने की वजह से यह खराब हो जाती है जिसके सेवन से आपकी तबीयत भी बिगड़ सकती है। चिकन में मिलने वाले ईकोली बैक्टीरिया भी सेहत के लिए काफी खतरनाक माने जाते हैं।

निष्कर्ष

तो साथियों मोमोज के बारे में दी गई पूरी जानकारी आपको कैसी लगी जरूर कमेंट बॉक्स में लिखिए। जानकारी से संबंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में है तो उसका भी कमेंट बॉक्स में उल्लेख कीजिए। संक्षेप में यही कहना चाहूंगा कि स्वास्थ्य ही धन होता है यानि हेल्थ इस वेल्थ। इसीलिए अपने स्वास्थ्य को बचाने के लिए मोमोस को नहीं खाना  चाहिए।

इसे भी पढ़े :

👉 नवरात्र में 9 दिन के नौ रंग के कपड़े

👉 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा समय सारणी 2023

👉 शिक्षक दिवस पर हिंदी में भाषण

👉 हरतालिका तीज

👉 टोमेटो फ्लू किसे कहते है

👉 रक्षाबंधन निबंध हिंदी में

👉 गणेश चतुर्थी

👉 पोक्सो अधिनियम 2012

👉 15 अगस्त पर भाषण

👉 रक्षाबंधन निबंध हिंदी में

👉 जाने कितने दिनों तक VAILID रहता है आपका आधार कार्ड

👉 धनिया के फायदे

👉 शरीर मे खून की कमी को बढ़ाने के उपाय

👉 कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के सरल उपाय

👉 Mobile से लोन कैसे ले ??

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here