HOW TO INCREASE BLOOD LEVEL IN BODY |शरीर मे खून की कमी को बढ़ाने के उपाय

0
115

साथियों आज के इस  आर्टिकल के माध्यम से आपको मैं यह जानकारी देने वाला हूं कि किस प्रकार शरीर में खून की कमी (HOW TO INCREASE BLOOD LEVEL IN BODY)को  सुधारा जा सकता है। यदि आप अपने शरीर में खून के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। इस लेख में कुछ ऐसे तरीके बताए गए जिनका अनुसरण करके आप अपने शरीर में खून के स्तर को बढ़ा सकते हैं।

प्रस्तावना(HOW TO INCREASE BLOOD LEVEL IN BODY)

क्त अर्थात खून हमारे शरीर का एक ऐसा अभिन्न घटक है जो शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने और बेहतर ढंग से कार्य करने में निरंतर आवश्यक माना जाता है। यदि हमारे शरीर में रक्त का परिसंचरण अच्छी तरह से हो रहा है तो हम एक स्वस्थ व्यक्ति के रूप में जाने जाएंगे। रक्त के माध्यम से शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुचाए जाते हैं। रक्त में लाल रक्त कोशिका है और सफेद रक्त कोशिकाएं पाई जाती है। सफेद रक्त कोशिकाएं शरीर को संक्रमण होने से बचाने में मददगार होती है। इसके साथ ही साथ लाल रक्त कोशिकाएं शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करती है

 रक्त की कमी का अर्थ

 यदि किसी के शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम हो जाती है तो इसका अर्थ यह है कि उस व्यक्ति के शरीर के अंदर रक्त की कमी हो गई है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि लाल रक्त कोशिकाएं शरीर के विभिन्न अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करती है, इनकी कमी के कारण शरीर के विभिन्न अंगों में ऑक्सीजन पहुंच नहीं पाता है। लंबे समय तक इस प्रकार की समस्या के कारण व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो जाता है। एनीमिया आगे चलकर विभिन्न प्रकार की शारीरिक जटिलताओं को उत्पन्न करती है।

महिलाओं में एनीमिया

एनीमिया का अर्थ होता है शरीर में रक्त की कमी होना। यह अक्सर महिलाओं में पाई जाने वाली बीमारी है। साधारण रूप से कहा जाए तो आयरन की कमी के कारण एनीमिया जैसी बीमारी महिलाओं में जन्म लेती है। भविष्य में यदि यह बीमारी लंबे समय तक बनी रहे तो शरीर में कई प्रकार के जोखिम निर्माण होते हैं। दिन पर दिन शरीर दुबला पतला बन जाता है तथा मरीज को चक्कर आने वाली जैसी बिमारी घेर लेती हैं।

 शरीर में खून की कमी को सुधारने के उपाय

 यदि किसी व्यक्ती या महिला में खून की कमी हो तो, इस कमी को आहार के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। तो साथियों आइए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन करके इस तरह की दिक्कतों से आप आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

पालक का सेवन करना

यदि आपके शरीर में खून की कमी पाई जा रही है तो पालक  जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन करने से इस प्रकार की कमी से छुटकारा पाया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि पत्तेदार तथा हरी सब्जियां आयरन की एक मुख्य स्रोत मानी जाती है ।इनके सेवन करने से खून की कमी को पूरा  किया जा सकता है। पालक का सेवन करने से शरीर में अन्य प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति आसानी से की जा सकती है जो शरीर को एक शारीरिक लाभ पहुंचाता है।

विटामीन- सी वाली चीज़ों का सेवन

विटामिन -सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। संतरे और नींबू जैसे खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। यदि आप इन फलों का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो कुछ ही दिनों में शरीर में आयरन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। खरबूजे, स्ट्रॉबेरी , पत्तेदार साग ,कीवी, अंगूर  इत्यादि का नियमित सेवन करने से शरीर में खून के स्तर को बढाया जा सकता है।

रेड मीट का सेवन करने से

जानकारों का यह मानना है कि नियमित रूप से मांस, मुर्गी और मछली खाने वाले लोगों में आयरन की कमी होने की संभावना कम हो सकती है। रेड मीट आयरन का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। कई शोधों से यह भी पता लगा है कि एनीमिया से ग्रस्त व्यक्ति यदि रेड मीट का सेवन करें तो उनके शरीर में आयरन की मात्रा को जल्दी से बढ़ाया जा सकता है।

  आयरन के कुछ अन्य स्रोत

   जानकारों का कहना है कि हमारा शरीर मास से अधिक मात्रा में आयरन अवशोषित करता है। जो व्यक्ति मांस का सेवन नहीं करता है उसे आयरन को प्राप्त करने के लिए हरे पौधों पर निर्भर होना पड़ेगा। इसके लिए आप निम्न  चीजों को आहार में शामिल कर सकते हैं।

हरे पत्तेदार सब्जियां

सूखे मेवे जैसे किसमिस

मटर

फलियां और दालें

कद्दू के बीज या सबूत अनाज

ध्यान रखे: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

इसे भी पढ़ें – कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के सरल उपाय

सारांश

तो साथियों इस प्रकार आज हमने इस लेख के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त की कि किस प्रकार रक्त की कमी या एनीमिया जैसी बीमारियों की स्थिति में अपने खून की कमी को बढ़ाया जा सकता है। जानकारी में अंत तक बने रहने के लिए आपका कोटि-कोटि धन्यवाद। ऊपर दी गई जानकारी के संदर्भ में यदि आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न हो तो आप कमेंट बॉक्स में उस प्रश्न को डाल सकते हैं, मैं आपके प्रश्न का उत्तर देने का जल्द से जल्द प्रयत्न करूंगा|

इसे भी पढ़ें :

हार्टबर्न और हार्ट अटैक मे अंतर

मूली के पत्ते के जूस के फायदे

धूम्रपान से कैसे बचे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here