HAR GHAR TIRANGA ABHIYAN 2022 |हर घर तिरंगा अभियान

0
57
हर घर तिरंगा अभियान 2022

HAR GHAR TIRANGA ABHIYAN 2022,हर घर तिरंगा अभियान 2022

साथियों इस वर्ष भारत देश अपनी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसीलिए इस शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान शुभारंभ किया गया है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान बड़े जोरों शोरों से चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत भारत का हर व्यक्ति harghartiranga.com की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकता है। इसके अलावा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ अपने फोटो को अपलोड करके हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड भी कर सकता है।

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य( HAR GHAR TIRANGA ABHIYAN ) क्या है?

इस वर्ष भारत का प्रत्येक व्यक्ति आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। इस वर्ष हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं |लोगों में देश के प्रति जागरूकता तथा झंडे के प्रति सम्मान पैदा करने के लिए  इस अभियान को शुरू किया गया है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस वर्ष तिरंगे के स्वाभिमान को बढ़ाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में इस 15 अगस्त को झंडा लगाएगा। इस अभियान के माध्यम से भारत सरकार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना चाहती है ।

हर घर तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज कैसे खरीदें?

इस अभियान के अंतर्गत हर घर  तिरंगा प्राप्त करने के लिए आप अपने नजदीक के किसी भी भारतीय डाक में जाकर हर घर तिरंगा को खरीद सकते हैं। या भारतीय डाक की ऑफिशियल वेबसाइट www.epostoffice.gov.in  के माध्यम से हर घर तिरंगा ऑनलाइन बुकिंग कर पाएंगे।

हर घर तिरंगा अभियान( HAR GHAR TIRANGA ABHIYAN ) में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

इस अभियान से जुड़ने के लिए या इसमें शामिल होने के लिए आपको harghartiranga.com पर विजिट करके रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

हर घर तिरंगा फहराने के नियम

हर घर तिरंगा अभियान 2022
हर घर तिरंगा

भारत सरकार द्वारा तिरंगा फहराने के कुछ नियम बनाए गए। यदि इन  नियम का उल्लंघन होता है तो तिरंगे का अपमान माना जाता है। इसीलिए झंडा फहराते समय नीचे दिए गए बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

1)झंडा फहराते समय हमेशा केसरिया रंग वाला भाग ऊपर तथा हरे रंग वाला भाग नीचे होना चाहिए।

2)किसी भी स्थिति में झंडा गंदा ,कटा फटा या  अव्यवस्थित नहीं होना चाहिए।

3)किसी भी अन्य व्यक्ति की सलामी में झंडे को झुकाना नहीं चाहिए।

4)राष्ट्रीय ध्वज को कभी भी पानी ,जमीन या फर्स पर नहीं रखना चाहिए।

5)राष्ट्रीय ध्वज के साथ किसी भी अन्य प्रकार का ध्वज या ध्वजपट  उससे ऊंचा या उसके बराबर नहीं लगाना चाहिए।

6)तिरंगे को जिस डंडे या खंबे में फहराया जाता है उस डंडे या खंबे में किसी दूसरे प्रकार के   ध्वज को नहीं लगाना चाहिए।

7)राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल किसी भी वक्ता के मेज को ढकने में नहीं किया जाना चाहिए।

8)किसी भी  पोशाक या वर्दी पर बने चित्र में राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढे :

15 अगस्त पर भाषण

रक्षाबंधन निबंध हिंदी में

जाने कितने दिनों तक VAILID रहता है आपका आधार कार्ड

धनिया के फायदे

शरीर मे खून की कमी को बढ़ाने के उपाय

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के सरल उपाय

Mobile से लोन कैसे ले ??

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here