इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको बजट 2022 (BUDGET 2022)के बारे में जानकारी देने वाला हूं। संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।
Table of Contents
प्रस्तावना (BUDGET 2022)
मित्रों बजट 2022 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2022 को संसद में पेश किया गया। इस बजट में कई सारे छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिले। इस बजट के अंतर्गत लोगो को जो नए मुख्य बिंदु देखने के लिए मिले वह इस प्रकार है।
👉 बजट 2022 के अंतर्गत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा किया कि एक नई डिजिटल करेंसी को जल्द से जल्द लांच किया जाएगा इसका नाम डिजिटल रूपी(DIGITAL RUPEE) रखा गया है।
👉 इस बजट के दौरान 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की बात भी कही गई, साथ ही साथ भारत में 5G को 2023 तक एंट्री में जाएगी।
👉 बजट 2022 के अनुसार इनकम टैक्स स्लैब में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया।
👉 सोलर पावर के उत्पादन की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए भी घोषणा की गई है।
आइए जानते हैं कि अलग-अलग सेक्टर में बजट 2022 के अनुसार किस प्रकार के बदलाव किए गए
रत्न आभूषण
इस बार रत्न और आभूषण को सस्ता करने के लिए सरकार ने कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5 %कर दिया है।
हेडफोन और इयर फोन हो जाएंगे महंगा
विदेशों से आने वाले सामानों पर अतिरिक्त ड्यूटी चार्ज लगाया जाएगा जिसकी वजह से बाहर से वाले ईयर फोन और हेडफोन महंगे हो जाएंगे|
आर्टिफिशियल ज्वेलरी होगी महंगी
बजट 2022 के अंतर्गत सरकार ने घोषणा की है कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी के आयात को कम करने के लिए इस बार ₹400 प्रति किलोग्राम का इंपोर्ट ड्यूटी चार्ज लगाना पड़ रहा है, इस वजह से आने वाले समय में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की कीमत बढ़ सकती है।
कबाड़ का आयात सस्ता रहेगा
बजट 2022 के अंतर्गत सरकार ने घोषणा कर दी है कि इस बार स्टील और कबाड़ का जो आयात होगा वह सस्ता रहेगा।
बरसाती छतरी महंगी होगी
बजट 2022 अनुसार बरसाती छतरी पर कस्टम ड्यूटी को 20% बढ़ा दिया गया है। कहने का तात्पर्य है कि आने वाले समय में बरसाती छतरी हो जाएगी महंगी।
शिक्षा में बदलाव
छात्रों के चिंतन कौशल और अच्छी गुणवत्ता वाले शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने हेतु वर्चुअल प्रयोगशाला और E- Skill laboratory को विकसित किया जाएगा।
कृषि में बदलाव
इस बार बिना रसायनों के उपयोग के प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।गेहूं और धान की खरीद के लिए 1.3 करोड़ किसानों को सीधे 2.37 लाखों रुपए का भुगतान किया जाएगा।
टैक्स में बदलाव
👉 बजट 2022 के अनुसार पेंशन पर टैक्स में छूट दी गई है।इस बजट के अनुसार क्रिप्टो करेंसी से हुई कमाई पर 30% का टैक्स देना पड़ेगा।
👉 कारपोरेट टैक्स को 18% से घटाकर 15% कर दिया गया है।
👉 कॉरपोरेट टैक्स की लिमिट को बढ़ाकर ₹10 करोड़ कर दिया गया है|
👉 साथ ही सरकार को टैक्स पर लगने वाले सरचार्ज को 12 परसेंटेज से घटाकर 7 परसेंटेज कर दिया गया।
निष्कर्ष
तो मित्रों इस प्रकार आज हमने बजट 2022 में जो भी कुछ बदलाव किए गए हैं उसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर ली हैं | साथियों इस जानकारी में अगर कहीं भी आपको कोई शंका हो तो आप अपने प्रश्न को कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं| मैं आपके प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयत्न जल्द से जल्द करूंगा।