7th pay commission,DA में बढ़ोतरी2022
साथियों आज के लेख के माध्यम से आपको यह जानकारी मिलेगी की DA बढ़ने की वजह से केंद्रीय कर्मचारियों के मूल वेतन में कितने रुपए की बढोतरी हो जाएगी |
Table of Contents
🔆 प्रस्तावना(7th pay commission,DA में बढ़ोतरी2022)
नए साल 2022 की शुरुआत जनवरी महीने से हो चुकी है। जनवरी 2022 महीना केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA के रूप में एक नया सौगात लेकर आया है। कहने का तात्पर्य है कि जनवरी 2022 से केंद्रीय कर्मचारियों की DA में बढ़ोतरी होने वाली है। एक बार जब REVISED DA केंद्रीय कर्मचारी को लग जाता है तब धीरे-धीरे राज्य के कर्मचारियों को भी लागू होना शुरू हो जाता है। DA के बढ़ने से ग्रॉस इनकम (टोटल इनकम) में भी बढ़ोतरी हो जाती है।
🔆 महंगाई भत्ता या DA किसे कहते हैं?
केंद्रीय कर्मचारियों के रहने -खाने के स्तर को सुधारने और बढ़िया बनाने के लिए महंगाई भत्ता या DA प्रदान किया जाता है। यह भत्ता बढ़ती हुई महंगाई के विरुद्ध समायोजन रूप की एक राशि मानी जा सकतीं है।
🔆 महंगाई भत्ते की गणना कैसे की जाती है?
महंगाई भत्ता साल भर में 2 बार लागू किया जाता है। मंगाई भत्ते की गणना बेसिक सैलरी यानी मूल वेतन पर की जाती है।
🔆 महंगाई भत्ता वर्ष में कितनी बार मिलता है?
महंगाई भत्ता वर्ष में दो बार मिलता है। यह जनवरी और जुलाई महीने में लागू होता है।
🔆 DA में बढ़ोतरी होने पर कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी?
जानकारों का मानना है कि अगर केंद्र कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है तो उनकी बेसिक सैलरी में काफी इजाफा हो जाएगा। ACIPI (अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के नवंबर के आंकड़े के अनुसार DA में कम से कम 2 से 3 % की बढ़ोतरी की उम्मीद मानी जा रही है।
🔆 नया DA क्या होगा?
इस समय केंद्रीय कर्मचारियों को 31 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। यदि DA में 2 से 3 परसेंटेज की बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों को 33 से 34 फीसदी DA मिलने लगेगा, कहने का तात्पर्य है कि कर्मचारियों की सैलरी एक बार फिर से बढ़ जाएगी।
🔆 यदि DA बढ़कर 34 % होता है तो नया कैलकुलेशन क्या होगा?
आइए समझते हैं एक न्यूनतम बेसिक सैलरी (18,000 रूपये) पर कैलकुलेशन
👉 कर्मचारी की बेसिक सैलरी | 18,000 रुपये |
👉 नया महंगाई भत्ता(34%) | 6120 रूपये/महिना ( 18,000 रूपये का 34% ) |
👉 पुराना महंगाई भत्ता(31%) | 5580 रूपये)/माह ( 18,000 रूपये का 31 % ) |
👉 महंगाई भत्ते में अंतर | 6120-5580=540 रूपये /महीना |
👉 वार्षिक सैलरी में इजाफा | 540×12=6480 रूपये/वर्ष |
अधिकतम बेसिक सैलेरी (56,900रुपये) पर DA कैलकुलेशन
👉 बेसिक सैलरी | 56,900 रुपये |
👉 नया महंगाई भत्ता(34%) | 19346रूपये/महिना ( 56,900रुपये रूपये का 34% ) |
👉 पुराना महंगाई भत्ता(31%) | 17639 रूपये)/माह ( 56,900रुपये रूपये का 31 % ) |
👉 महंगाई भत्ते में अंतर | 19346-17639=1707 रूपये /महीना |
👉 वार्षिक सैलरी में इजाफा | 1707×12=20484 रूपये / वर्ष |
🔆 सारांश
साथियों ध्यान रहें की ऊपर के कैलकुलेशन मे HRA शामिल नहीं है। टोटल सैलरी कितनी होगी इसका कैलकुलेशन दूसरे महगाई भत्ते और HRA को जोड़ने पर ही पता चलेगा ।यहां पर सिर्फ महंगाई भत्ता (DA)का कैलकुलेशन बेसिक सैलरी पर किया गया है।इसी प्रकार आप अपनी बेसिक सैलरी भरकर DA का Calulation कर सकते है |
तो साथियों इस प्रकार आज के लेख के माध्यम से आपको यह जानकारी मिली की DA बढ़ने की वजह से केंद्रीय कर्मचारियों के मूल वेतन में कितने रुपए की बढोतरी हो जाएगी |
👉 अपने DA अरेयर्स को चेक करने के लिए नीचे क्लिक करे
👉 प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना